फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैरिज हॉल के बाहर खड़े वाहनों से लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Fri, 13 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे के बांसी मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों से लंबा जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और आम लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ मैरिज हॉल मालिकों ने वाहनों के खड़े करने की उचित व्यवस्था नहीं की है। इस कारण आयोजनों में आने वाले वाहन चालक मजबूरी में सड़क किनारे और पटरियों पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। बुधवार को साप्ताहिक बाजार और मैरिज हॉल में कार्यक्रम दोनों एक साथ होने के कारण सड़क पर आवागमन सामान्य से कहीं अधिक था। मेहमानों ने अपनी दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों को सड़क की दोनों पटरियों पर खड़ा कर दिया। कुछ वाहन पटरियों से सटाकर सड़क पर खड़े कर दिए, जिससे मार्ग वन-वे बन गया और इटवा कस्बे से लेकर पिपरा छगत तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस जाम के कारण आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ा।
इटवा थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों से अपील की गई है कि वाहन पार्किंग नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें