सिद्धार्थनगर। देश सेवा और खाकी वर्दी पहनने का सपना संजोए एनसीसी की छात्राएं इन दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह जुटी हुईं हैं। जून में प्रस्तावित पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान दे रहीं हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एनसीसी महिला कैडेट अभी से तैयारी में जुटीं हैं। शिक्षकों के अनुसार एनसीसी से जुड़ाव ने छात्राओं के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना को और मजबूत किया है। रोजाना सुबह दौड़, व्यायाम और ड्रिल के बाद वह घंटों लिखित परीक्षा की तैयारी करती हैं। छात्राओं का कहना है कि पुलिस सेवा में चयन उसका बचपन का सपना है, जिसे पूरा करने के लिए वह प्रतिदिन पसीना बहा रहीं हैं। छात्राओं के अनुसार, एनसीसी प्रशिक्षण से कठिन परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाए रखने की सीख मिली है, जो पुलिस भर्ती की तैयारी में बेहद सहायक साबित हो रही है। पढ़ाई के साथ समय का सही प्रबंधन कर वह सिलेबस को दोहराने और मॉक टेस्ट पर भी फोकस कर रही है।
-
बोली एनसीसी छात्रा
एनसीसी से अनुशासन और आत्मविश्वास मिला है। पुलिस में भर्ती होकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम करना चाहती हैं, इसको लेकर अभी से तैयारी में जुट गए हैं। -
रितु, कैडेट
-
विश्वविद्यालय और एनसीसी के मार्गदर्शन से सही दिशा मिल रहा है। इससे भविष्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रही हूं। -शालिनी पांडेय, कैडेट
खाकी वर्दी पहनकर समाज में बेटियों को सुरक्षित माहौल देना है। इसके लिए रोजाना कड़ी मेहनत और अभ्यास जारी है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा कर रहीं हूं। -खुशी यादव, कैडेट
कोट
छात्राएं रोजाना दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे अभ्यास कर खुद को शारीरिक रूप से फिट रख रही हैं। पढ़ाई के साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में वे सफल हो सकें। -ले. डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी, एनसीसी एएनओ