फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योग दिवस पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वाधान में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी एवं रविन्द्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक क्लब के सचिव नवीन सोनी ने की। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को योग कराया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के नवीन सोनी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। संवाद
विज्ञापन

-
डायट में हुआ योगाभ्यास
सिद्धार्थनगर। बांसी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रवक्ता एवं प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पांडेय ने योग के महत्व बताया कि यदि हम प्रतिदिन योग करते हैं तो हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इस दौरान श्रवण कुमार, मो. यूनुस, सतीश कुमार धवन, अंजना, डाॅ. प्रतिभा सिंह, पंकज कुमार , महेंद्र कुमार यादव ,बद्रीनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें