संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से शनिवार को अभियान चलाकर टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। क्षेत्र के ग्राम बगडिहवा, समडा, बदया भोलानाथ, खारगौला, चौकानिया आदि व सभी पीएससी में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उदासीन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
गांव में जाकर जिन परिवार के लोग टीका लगाने से मना करते थे। उन परिवार के लोगों को टीका से होने वाले लाभ बताकर उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाया गया। एएनएम व आशा की ओर से टीकाकरण का महत्व बताते हुए टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण किया गया। कुल 43 सेंटरों पर 280 बच्चों को टीका लगाया गया तथा 125 गर्भवती महिलाओं का शारीरिक परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। सभी को बताया गया कि सारे टीके निशुल्क लगाए जाते हैं। उसका पुरा लाभ सभी को लेना चाहिए। इस मौके पर सोनी यादव, प्रीति चौरसिया, अनिता पाठक, सायरा बानो, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।