फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमरे में दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 14 Jul 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। इटवा थाना क्षेऋ के गनवरिया पूरब गांव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में दुपट्टे से बने फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गनवरिया पूरब निवासी गांव निवासी सोनी (24) कोदई की शनिवार भोर में लगभग चार बजे पंखे के लिए लगाई पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव मिला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

रील बनाने की शौकीन थी युवती

युवती रील बनाने की शौकीन थी। बताया जा रहा है कि वह प्राय: फिल्मी गानों पर रील बनाती थी। उसके इस कार्य में बगल के कस्बे का एक युवक शामिल होता था। लोगों का कहना है कि ऐसी लड़कियां प्राय: ऐसे कदम कम ही उठाती है। वह भी किसी अपने विश्वास पात्र के धोखा देने अथवा उकसाने पर ही ऐसे कदम उठाती हैं। बहरहाल सोनी ने ऐसा क्यों किया। यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें