फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी हमले के विरोध में गम, गुस्सा, प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका में पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हमले के विरोध में सोमवार को जिले भर में प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। कहीं पाकिस्तान के पुतले जलाए गए तो कहीं झंडा फूंका। वार्ता बंद कर सीधे कार्रवाई की मांग की गई। लोगों ने जगह-जगह शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन

बर्डपुर चौराहे पर भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद का प्रतीक पुतला जलाया। जमकर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सरकार को इस घटना का मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए, ताकि फिर कोई आतंकी हमारे देश की ओर आंख दिखाने की हिम्मत न कर सके। देर शाम कार्यकर्ताओं ने बर्डपुर चौराहे से कपिलवस्तु मोड़ तक कैंडल मार्च भी निकाला।
इस दौरान संतोष उपाध्याय, राजेंद्र विश्वकर्मा, शिवकुमार मोदनवाल, दीपेंद्र चौधरी, विनय कुमार वर्मा, उदयनारायण पांडेय, सुनील यादव, कमलेश, गुड्डू मोदनवाल आदि मौजूद रहे। उधर, उसका बाजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नित्यानंद शुक्ला की अगुवाई में पाक का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शन में विश्वजीत पांडेय, अंकित पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, प्रहलाद गौड़, आदित्य शुक्ला, रवि साहनी, साजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें