फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड में यूरिया की किल्लत ने छुड़ाए किसानों के पसीने, लगानी पड़ी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। किसानों को खेतों की सिंचाई के बाद अब यूरिया खाद की आवश्यकता है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। समितियों पर कहीं ताला लगा रहता है, तो कहीं खाद ही नहीं रहती है। कहीं खाद है तो सर्वर डाउन होने के चलते किसान हलकान हो रहा है। किसानों को खाद वितरण केंद्र से खाली हाथ लौटना पड़ता है।
मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहकारी समिति वासाचक में किसान खाद के लिए घने कोहरे और ठिठुरन में सुबह से ही लाइन में लग गए। उसी बीच पता चला की सर्वर डाउन है तो किसान चिंतित हो गए, दोपहर 12:00 बजे के बाद सर्वर आने पर खाद का वितरण शुरू हुआ। तब तक बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मुनीराम लालाजोत, कलीमुल्लाह धनखरपुर, राम कुमार यादव, गणेशपुर, धनपाती, देईपार खाद लेने के लिए काफी समय तक लाइन में लगे रहे। खाद के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समिति पर पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें