- सियरापार से समोगरा गांव जाने वाली सड़क का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। मिठवल क्षेत्र के सियरापार से निकलकर समोगरा गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर है। साथ ही सड़क पर गिट्टियां जगह-जगह उखड़ गई हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित सियरापार के पास सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज के सामने से निकल कर समोगरा गांव को जाने वाली लगभग दो किमी लंबी सड़क पूरी तरह टूट चुकी हैं। जिससे लोगों को उस रास्ते आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क की उखड़ीं गिट्टियों पर आए दिन आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मगर कोई जिम्मेदार ध्यान देने वाला नहीं है। सड़क को टूटे लगभग एक दशक से बीत गया, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। मोनू, अमित, राजबीर, दुर्गेश कुमार आदि ने सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है।