फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामगढ़ताल में 26वीं जूनियर नेशनल रोइंग शुरू, UP के खिलाड़ी 2 वर्गों के सेमीफाइनल में पहुंचे

Wed, 20 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बालक सिंगल स्कल में UP के मोहन महेश ने 8:51.3 के समय के साथ टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। चंडीगढ़ के उदय दूसरे और तमिलनाडु के कृष कार्तिक कुमार तीसरे रहे। क्वाड्रुपल स्कल में दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव और प्रवीण कुमार की चौकड़ी 06:41.0 के समय के साथ पहले स्थान पर रही। ओडिशा दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
46 वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मंगलवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग प्रतिभागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर। रामगढ़ताल में मंगलवार को 26वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप (बालक व बालिका) का आगाज हो गया। हीट्स मुकाबलों में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो वर्गों में शीर्ष पर रहते हुए यूपी के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में आयोजित रोइंग चैंपियनशिप के तहत रामगढ़ताल की लहरों पर पहले दिन कई नजदीकी व बेहद राेमांचक मुकाबले हुए। हीट्स मुकाबलों में पहले व दूसरे स्थान पर रही टीमों ने अगले राउंड में स्थान सुरक्षित किया, जबकि अन्य स्थानों पर रही टीमों के खिलाड़ियों को रेपचेज राउंड के जरिये एक और मौका मिलेगा।

पहले दिन बालक सिंगल स्कल में यूपी के मोहन महेश ने 8:51.3 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस वर्ग में चंडीगढ़ के उदय दूसरे व तमिलनाडु के कृष कार्तिक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। क्वाड्रुपल स्कल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव व प्रवीण कुमार की चौकड़ी 06:41.0 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची।

ओडिशा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। हीट्स में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी और मध्य प्रदेश में कड़ी होड़ देखने को मिली। दोनों ही टीमों ने 6-6 वर्गो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अगले दौर में जगह बनाई। हरियाणा ने पांच व केरल ने तीन वर्गो के अगले दौर में जगह बनाई।

पहले दिन विभिन्न वर्गो की स्पर्धाओं में हीट राउंड के कुल 29 मुकाबले हुए। बालिका सिंगल स्कल में ओडिशा की नेहा पहले, मणिपुर की हुदीरोम चानू दूसरे व चंडीगढ़ की तनिष्का तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका काॅक्सलेस पेयर्स में मध्य प्रदेश की स्नेहा कलमे व जिज्ञासा रैगर 09:03.0 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं।

बालक डबल स्कल में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स के राजन व व प्रतीक निषाद पहले व पंजाब के भवदीप सिंह व हरजिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे। बालिका क्वाड्रुपल स्कल में पंजाब पहले व अंडमान-निकोबार दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

बालिका सिंगल स्कल में मध्य प्रदेश की संतोष यादव पहले, तमिलनाडु की एस़ रक्षा दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचीं। बालक काक्सलेस फोर्स में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स पहले व ओडिशा दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे। बालिका काॅक्सलेस पेयर्स में हरियाणा की कुमकुम व तमन्ना फाइनल में पहुंचीं।

इस अवसर पर अतिथियों विधायकों एमपी सिंह, प्रदीप शुक्ल व विमलेश पासवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें