फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू, जल्द आने लगेगा रुझान

Sat, 13 May 2023 09:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

UP Nagar Nikay Chunav, Siddharthnagar Urban Body Election Result 2023: जिले में सिद्धार्थनगर, बांसी नगरपालिका के अलावा उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ ,बढ़नी, बिस्कोहर,इटवा, डुमरियागंज, भारतभारी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के दो नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए चुनाव का मतगणना शनिवार सुबह जिले के पांच तहसील मुख्यालय के अलग-अलग केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। चेकिंग करने के बाद लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल फोन आदि पर प्रतिबंध है। पुलिस चेकिंग के बाद ही अंदर भेज रही है।
विज्ञापन


जिले में सिद्धार्थनगर, बांसी नगरपालिका के अलावा उसका बाजार, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ ,बढ़नी, बिस्कोहर,इटवा, डुमरियागंज, भारतभारी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां सुबह 8:00 बजे से मतदाताओं की गणना शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा आगे, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकृत एजेंटों का पास देखने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। मोबाइल फोन फोन नहीं ले जाने दिया जा रहा है। गेट पर ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी रखवा दे रहे हैं। वहीं मतगणना केंद्र के अंदर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है जिससे अगर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो तो सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें