डुमरियागंज। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पीपुल्स इंटर कॉलेज पर तहसीलक्षेत्र के तीन नगर पंचायतों की मतगणना कुल 18 टेबलों पर सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। एसडीएम परर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 18 टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। इनमें से डुमरियागंज नगर पंचायत के लिए सात, भारतभारी के लिए पांच और बढ़नीचाफा के लिए छह टेबल लगाए गए हैं। संवाद