फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बढ़ी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की संख्या
विज्ञापन

संकट काल में पिछले वर्ष की तुलना में 697 छात्र बढ़े
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 49,643 परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जा चुका है आवेदन फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल में जहां लोगों के समक्ष बेकारी, बेरोजगारी और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उधर तमाम समस्याओं के बावजूद पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में 697 अधिक छात्र बैठेंगे। यह जानकारी बोर्ड को भेजे गए परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान प्राप्त हुई। बच्चों की संख्या बढ़ने के पीछे विभागीय जिम्मेदार बेहतर शिक्षण कार्य करने की बात कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद उसके नियंत्रण के लिए मार्च माह में देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इसमें बाद सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्य के साथ ही स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया। पढ़ाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। इस बीच ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया गया। वहीं महानगरों से लौटने के बाद लोगों के समक्ष बेकारी, बेरोजगारी बनकर आ गई। पूर्व वर्ष पढ़ाई का हाल बुरा था। बावजूद इसके जिले में पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ा है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां नामांकन बढ़ा है। जिसे जिम्मेदार बेहतर शिक्षण कार्य बता रहे हैं। इस वर्ष जिले में 49,643 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 29,605 छात्र पंजीकृत हैं और इंटर में 20,038 छात्र पंजीकृत हैं। जबकि पिछली बार बोर्ड परीक्षा में 48,946 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल में 28,245 और इंटर 20,701 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 697 परीक्षार्थी बढ़े हैं। इसके पीछे माना जा रहा है कि पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ा है। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरवाकर भेज दिया गया। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे हैं 201 विद्यालय
विभाग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 25 राजकीय विद्यालय हैं। 48 सहायता प्राप्त विद्यालय और 128 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में भी होगी देरी
कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो पाएगी। इससे जिम्मेदार भी स्वीकार कर रहे हैं। कारण पिछले वर्ष अब तक बोर्ड परीक्षा की तैयारियों शुरू हो गई थी। फरवरी माह में परीक्षा शुरू हो गई थी। मगर इस बार अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरवाया गया। ऐसे में परीक्षा में देरी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें