सिद्धार्थनगर। अगर इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दिए हैं और प्रेक्टिकल की परीक्षा से वंचित हो गए थे तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। क्योंकि बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया है। 13 और 14 मार्च को छूटे हुए बच्चों की प्रेक्टिकल परीक्षा होगी। इसमें शामिल होकर परीक्षा दे सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा से पहले विज्ञान वर्ग के बच्चों का प्रेक्टिकल परीक्षा हुई थी। इसमें किन्हीं कारणों से बच्चे छूट गए थे। बोर्ड परीक्षा में प्रेक्टिकल पास होना अनिवार्य है। ऐसे में परीक्षा से वंचित बच्चों की चिंता बढ़ गई थी। प्रेक्टिकल के बाद तत्काल ही बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। 22 फरवरी सात मार्च तक परीक्षा चली।
छूटे हुए परीक्षार्थियों का भविष्य खराब न होने पाए इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 13 और 14 मार्च को परीक्षा की तिथि मुकर्रर की गई है। इसलिए अगर परीक्षा छूट गई तो तत्काल विद्यालय पर संपर्क करें। परीक्षा में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने बताया कि परीक्षा की तिथि आई है। छूटे हुए बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी।