फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
श्हर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा जिले के 119 केंद्रों पर सोमवार सुबह 8:30 से 11:45 और दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे दो पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र पर बच्चे पहुंच गए। तय समय पर बच्चों को चेक करके अंदर भेजा गया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में भी चेकिंग की गई।
इसके बाद प्रश्नपत्रों का वितरित किया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्ट्रांग रूप को खोला और फिर प्रश्नपत्रों का वितरण हुआ। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता निगरानी करता रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 2448 और इंटरमीडिएट में 1548 बच्चों में परीक्षा छोड़ दी। वहीं, परीक्षार्थियों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के अनुसार प्रश्नपत्र आया था। पहले हिचकिचाहट हुई फिर आसानी से हल कर लिया गया।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। इसमें दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा थी। तय समय से पहले ही बच्चे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए।
केंद्र पर चेकिंग करके एक-एक बच्चों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद दूसरे चरण में कक्ष निरीक्षकों ने भी चेकिंग की। इसके बाद तय रोल नंबर के हिसाब से परीक्षार्थी बैठे। वहीं, केंद्र पर तैनात मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद प्रश्नपत्र को लिफाफा खोलकर बच्चों में वितरण किया। सीसी कैमरे के निगरानी परीक्षा शुरू हुई।
परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए छह सचल दस्ते की टीम लगातार केंद्र का भ्रमण करके परीक्षा केंद्रों का जायजा लेती रही कि परीक्षा किस प्रकार से चल रहा है। हालांकि परीक्षा में कोई नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। विभाग से मिले रिपोर्ट के अनुसार हाईस्कूल में 35732 बच्चे पंजीकृत थे।
विज्ञापन

इसमें 33284 बच्चे शामिल हुए। वहीं, 2448 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि, इंटरमीडिएट में 29105 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1548 बच्चों परीक्षा छोड़ दी। जिले में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत या फिर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई बच्चा नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें