शाहपुर। डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जबजौआ गांव से मनोहरापुर जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। विधायक ने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में बताया कि डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर स्थित जबजौवा से मनोहरापुर ग्राम तक जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क पर कई विद्यालय व महाविद्यालय संचालित हैं। लगभग 25 हजार की आबादी के अवागमन का मुख्य मार्ग है, जिसके अत्यंत जर्जर होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संपर्क मार्ग का पुनर्निमाण होना जनहित में आवश्यक है। संवाद