फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षकों का डाटा होगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षकों का डाटा होगा अपलोड
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया होगा। इस संबंध में विद्यालयों को विषयवार शिक्षकों की सूची पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोडिंग के अनुसार शिक्षकों को कॉपी आवंटित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। जिले के 101 परीक्षा केंद्रों पर चली परीक्षा में जिले में 52 हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए। परीक्षा समाप्ति के साथ ही शासन परीक्षाफल भी जल्द देने की तैयारी में है, जिससे बच्चों को अगली कक्षा में दाखिला के लिए परेशान न होना पड़े। इसलिए समय से कॉपियों का मूल्यांकन जरूरी है। शासन ने परीक्षकों का डाटा मांगा है, जिसे पोर्टल पर अपलोड करना है। इस संबंध में विभाग की ओर से प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से कार्य को पूरा करें। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि सभी विद्यालयों को डाटा अपलोड करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को देनी होगी जानकारी
विद्यालय के प्रधानाचार्य को माध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर मूल्यांकन करने वाले शिक्षक किस विषय को पढ़ाते हैं, उनका का नाम, पता और मोबाइन नंबर सहित अन्य जानकारी देनी होगी। यह सब विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें