फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में उतराती मिली युवती की लाश, नहीं हुआ शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में उतराती मिली अज्ञात युवती की लाश
विज्ञापन

शोहरतगढ़ कस्बे से सटे शिव मंदिर के पास पोखरे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। थानाक्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बे से शिवमंदिर स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती की उतराती हुई लाश मिली। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। घंटों शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़-खुनुआ बाईपास मार्ग स्थित शिवमंदिर स्थित पोखरे में सुबह पुजारी ने एक लड़की का शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष रही होगी। पुजारी ने मामले की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह और चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद घंटों शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात लड़की की उतराती हुई लाश मिली हैं। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें