फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी
विज्ञापन

संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 14 जुलाई से शुरू हो रही परीक्षा
कला, विज्ञान, वाणिज्य स्नातक भाग दो व तीन तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी : परीक्षा नियंत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 14 जुलाई से प्रारंभ हो रही वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि कला विज्ञान, वाणिज्य के स्नातक भाग दो एवं तीन तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालयों तथा संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा कोविड महामारी संकट के कारण परीक्षा का समय और प्रश्नों की संख्या कम किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक और सायंकाल की परीक्षा दो बजे से 3.30 बजे तक के मध्य संपन्न होगी। परीक्षाएं 14 जुलाई से प्रारंभ होकर नौ अगस्त तक हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भौतिक दूरी का का पालन सुनिश्चित करना, मुख्य गेट सहित सभी कमरों में सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करना, फेश मास्क की अनिवार्यता जैसी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निदेश केंद्राध्यक्षों को दिया गया है। विस्तृत वार्षिक परीक्षा समय-सारिणी तथा प्रश्नपत्रों की संरचना, प्रश्नों के अंक निर्धारण से संबंधित निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें