फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपने हित के लिए एकजुट हो अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक

Sun, 30 Jul 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के मन्नीजोत में रविवार को पूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष रामकृपाल ने सभी अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों से अपने हक के लिए न्यायिक लड़ाई में सहयोग करने के साथ एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामकृपाल ने कहा कि सभी अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों के भविष्य के लिए करीब एक दशक से चल रही कानूनी लड़ाई में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने हम लोगों के पक्ष में फैसला आया है। सर्वोच्च न्यायालय ने चार जुलाई को दिए अपने आदेश में सरकार को समायोजन के लिए चार सप्ताह का समय दिया था। मगर सरकार ने पुन: विचार याचिका दाखिल कर स्थगन आदेश ले लिया है। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि निर्धारित किया है। सभी लोगों को संगठित होने की जरूरत है। इस दौरान विवेक कुमार मिश्र, हरी कृष्ण, जगतराम, शिवशंकर चौबे, रवींद्र कुमार द्विवेदी, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें