फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Mon, 03 Apr 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बगहवा बंधे पर सड़क निर्माण के दौरान सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी है। उसके भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बगहवा बंधे पर पीडब्लूडी के माध्यम से सड़क का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी गोलू (20) भी लगा हुआ था। सोमवार को गोलू ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिट्टी बिछा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पर उसने नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई, जिसकी चपेट में आने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। साथी मजदूरों ने काफी कोशिशों के बाद शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इस संबंध में प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव का कहना था कि मृतक के भाई मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। उसे कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें