सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बभनी माफी गांव में रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार चालक ने सात महिलाओं को एक साथ मारी टक्कर मार दिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बभनी माफी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के घर की रविवार रात खेत की ओर निकली थीं। इसी दौरान डुमरियागंज की तरफ से तेज रफतार आ रही कार ने महिलाओं के उपर चढ़ाते हुए आगे बढने लगी। कार को आते देख कर एक महिला सड़क के बगल के गड्ढे में जान बचाने के लिए पानी में कूद गई, वे महिलाएं कार की चपेट में आने से बच गई। बाकी छह महिलाएं कार की चपेट में आ गई, जिनको गंभीर चोटे आई।
गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक गर्भवती भी है। सभी महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही है। घटना के कुछ दूर पर गांव के लोंग मछली मार रहे थे। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर गांव के लोंग घटना स्थल की तरफ दौड़े और कार सवार को पकड़कर घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
इनमें ज्योति (35), नंदनी (23) गर्भवती है। कुसुम (17), सुन्दरी(16), लक्ष्मी (16) की हालात गंभीर देखते हुए महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, करिश्मा (14) व संगीता (15) को प्रथम उपचार कर घर भेज दिया गया।
इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना स्थल से कार व चालक को थाना पर लाया गया है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कारवाई की जाएगी।