फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसा में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

Fri, 08 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के महजिदिया में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर के मोहना निवासी बाबू साहब (40) की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के टोला पिपरहवा गांव निवासी बाबू साहब (40) पुत्र सत्तन बृहस्पतिवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से नेपाल गया था। अभी वह नेपाल के महजिदिया के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची नेपाल पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल भैरहवा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल बाबू साहब की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें