- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता पुलिस ने रिश्तेदारी की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कठेला समय माता के बगुलहवा ग्रांट निवासी जैद अहमद को बंधुआरी माेड़ से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले दिनों किशोरी ने एक वीडियो जारी कर अपने फूफा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि गत दिनों कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने एक वीडियो जारी करने के साथ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके फूफा जैद ने उसे लखनऊ ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी फूफा पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। रविवार को आरोपी जैद अहमद को पुलिस ने उसके बंधुआरी माेड़ से रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया।