फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शाहपुर। डुमरियागंज नगर स्थित राप्ती नदी में रविवार को नहाने गए सुहेल (18) की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद किया। परिवार के लोगों ने लाश पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा करके शव उन्हें सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सुहेल कुछ दोस्तों के साथ वहां गया था, लेकिन बाकी लोग गहरे पानी में नहीं उतरे थे। मोहल्ले में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत डुमरियागंज के आजाद नगर वार्ड नंबर दो निवासी सुहेल (18) पुत्र अयलब रविवार को मोहल्ले के ही कुछ दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर अन्य साथ भागकर बाहर आ गए। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। काफी समय चली खोजबीन के बाद लाश मिली तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद लाश को लेकर घर चले गए। पुलिस भी उनके साथ मौके पर गई है। मौत के बाद कस्बे में गम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव मिल गया है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इसलिए पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें