फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Sun, 05 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के एनएच-703 हाईवे मार्ग पर बानगंगा बैराज के आगे झरूआ मोड़ के पास शनिवार दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग ने घायलों को को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र लेदवा गांव निवासी प्रेम कुमार बाइक से गनेशपुर चौराहा से दवा लेकर लेदवा जा रहा था, तभी महथा से तुलसियापुर जा रहे रंजीत कुमार की बाइक से झरूआ मोड़ पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दो युवक घायल हो गए हैं। घायल प्रेम कुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें