फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरियों को नेपाल ले जा रहे दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शुक्रवार देर शाम सीमा पार करने की कोशिश में दो किशोरियों और युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।
दोनों पेंटिंग करने का कार्य करते है। पूछताछ में पता चला कि दोनों किशोरियों को नोएडा से लेकर आए हैं। वे नेपाल लेकर जाने वाले थे। दोनों को किशोरियों को एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सुपुर्द कर दिया गया। एएचटीयू नोएडा पुलिस से संपर्क करके जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा को जानकारी मिली की दो लड़के और दो लड़की बॉर्डर पार जाने वाले हैं। इसी बीच हर आने-जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी गई। चेकिंग के दौरान चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि दो युवकों के साथ दो लड़कियां भारत से नेपाल जाने के लिए चेकपोस्ट के समीप पहुंचे। देखने से दोनों लड़कियां नाबालिग प्रतीत हो रही थीं। संदेह के आधार पर ड्यूटी दल ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। मामला संदेहात्मक प्रतीत होने के कारण मानव तस्कर रोधी इकाई, उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर एवं मानव सेवा संस्थान ककरहवा को सूचित कर बुलाया गया।
विज्ञापन

सभी टीमों ने अलग-अलग करके पूछताछ की। दोनों युवकों में से एक ने अपना नाम जगत चाई और दूसरे ने अब्दुल्ला खान और गांव श्रीनगर वार्ड संख्या दो जिला कपिलवस्तु (नेपाल) का निवासी बताया।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें