फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वृद्ध की मौत मामले में गांव के दो लोगों जहरीली शराब पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया मय शिवदासपुर गांव निवासी वृद्ध की 13 मार्च को हुई मौत मामले में परिवार के गांव के दो जहरीली शराब पिलाकर मारने के आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा करा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी पुजारी यादव ने बताया कि उनके चाचा सुंदर यादव अविवाहित थे। वह परिवार में मिलकर रहते थे। 13 मार्च को हथियवा बाजार करने गए हुए थे, जहां पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही दो लोगों ने जहरीली शराब पिला दी। जब वह घर पहुंचे तो धीरे-धीरे उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने तब बताया कि गांव के ही लोगों ने जबरदस्ती जहरीली शराब पिला दी है। रात 9-30 बजे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर गांव के निवासी शराब पिलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें