डुमरियागज तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मे अवैध मिट्टी खनन के आरोप मे पकडी गई ट्रैक्टर ट्राली।
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की सूचना पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार महबूब आलम राजस्व विभाग की टीम पर मौके पर पहुंची तो वहां मिट्टी खनन में लिप्त गया।
ग्राम के भूखंड पर खनन माफिया मिट्टी निकलवा कर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लोड करते पाए गए। जांच टीम के आने की आहट पर खनन में लिप्त लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद मिट्टी लदी दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीम में हल्का लेखपाल अंबिकेश सिहं, विपिन तिवारी, उदयभान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि खनन की सूचना पर पहुंची टीम ने दो वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।