सिद्धार्थनगर। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ आदि पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस क्रम में बढ़नी से दोरई के लिए भी एक जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
09657 व 09658 दौराई-बढ़नी-दौराई पूजा विशेष गाड़ी दौराई से 16 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार तथा बढ़नी से 17 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन हाेने से त्योहार के सीजन में घर जाने के लिए यात्रा में सुविधा मिलेगी। घनश्याम, मुकेश व आनंद ने बताया कि कई ट्रेनों का संचालन ठप होने से लोग परेशान हैं, ऐसे में इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संवाद