फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नकब काटकर चोरी करने वाले सीतापुर के दो शातिर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश कर दिया है। क्षेत्र के बुड्ढीखास सेमरी रोड पर कठौतिया राम तिराहा से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वह सीतापुर के निवासी हैं। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने ही बीते दिनों हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया है। सीओ बृजेश वर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए एसओ के अलावा अन्य टीमों को लगाया गया। बुधवार को एसओ मृत्युंजय पाठक को जानकारी मिली की चोरी करने वाला गिरोह के सदस्य क्षेत्र के बुड्ढीखास सेमरी रोड पर कठौतिया राम तिराहा पर मौजूदा हैं।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बताए स्थान पर पहुंचे तो दो संदिग्ध दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों से घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। इनकी पहचान किशोरी चौहान निवासी सरजूपुरवा सकरन सीतापुर के रूप में हुई। इसके खिलाफ सिद्धार्थनगर के अतिरिक्त बाराबंकी में 02 तथा सीतापुर में पांच अभियोग पंजीकृत हैं। शिवा चौहान निवासी सरजूपुरवा थाना सकरन सीतापुर के रूप में हुई। इसके खिलाफ सिद्धार्थनगर के अतिरिक्त सीतापुर में पांच तथा खीरी में छह अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में इन्होंने रेकी करके चोरी और नकबजनी करने की बात स्वीकार की है। क्षेत्र में हुई चोरी को अंजाम इन्होंने दिया था। इनके कब्जे से आठ जोड़ी पायल नया/ पुराना सफेद धातु का, 5 जोड़ी विछुवा सफेद धातु का, एक जोड़ी बाली पीली धातु की, एक अंगूठी पीली धातु की व 29250 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें