गांव के तीन अन्य लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता, साहस और सूझबूझ के कारण बछड़े की जान बच सकी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों युवक और उनके सहयोगी बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल चुके थे।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की बहादुरी, त्वरित निर्णय और मानवता की भावना की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी दोनों युवकों के इस साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि फरियाद हुसैन और सुधीर शर्मा को इस उत्कृष्ट साहसिक एवं सामाजिक कार्य के लिए जिला अथवा राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाए।
साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता तथा आवश्यक रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों और बेजुबान पशुओं की सेवा इसी तरह करते रहें। दोनों युवकों का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि मानवता, साहस और सेवा की भावना से हर जीवन अनमोल है।