सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस की टीम ने बाॅर्डर पर स्थित फसादीपुर बाग के पास दो संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से छह लाख नेपाली रुपये बरामद हुई। बरामद रुपये के संबंध में कोई कागजात न होने के कारण उसे जब्त कर करते हुए कस्टम को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरापियों की पहचान कुणाल कौशल निवासी दूल्हा सुमाली टोला ककरहवा थाना मोहाना और राममिलन लोध निवासी उड़वलिया थाना लुंबनी जनपद रूपनदेही नेपाल के रूप में हुई। एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नियमित बाॅर्डर पर चेकिंग कर रही है। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि दो लोग रुपये लेकर बाइक से आ रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाए दिए। पुलिस टीम ने देखा और बाइक सवारों को रोका। चेकिंग में छह लाख रुपये नेपाल की मुद्रा बरामद की गई। करेंसी के संबंध में उनसे कागजात मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।
इसके बाद ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान कुणाल कौशल निवासी दूल्हा सुमाली टोला ककरहवा थाना मोहाना, राममिलन लोध निवासी उड़वलिया थाना लुंबनी जनपद रूपनदेही नेपाल बताया। संवाद