फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विष्णु यज्ञ के लिए राप्ती तट तक निकली भव्य कलश यात्रा

Wed, 11 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के ग्राम पेड़ार स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ के शुभारंभ से पहले मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद मंदिर परिसर में बने यज्ञ स्थल पर सुबह से ही आसपास के कई गांवों के लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद कलश यात्रा सुमहा, विशुनपुरवा, पथरा, कम्हरिया, टेढ़िया, पाला और बनगवा होते हुए राप्ती नदी के तट बचनी नानकार तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना के साथ महा विष्णु यज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई। कलश यात्रा के दौरान रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र चौबे, विकास चौबे, रघुनंदन चौबे, सोनू सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें