फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर दो बहनों को पीटा

Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात छेड़खानी का विरोध करने पर दो नाबालिग बहनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में बड़ी बहन के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को परिजनों ने रात में ही संयुक्त चिकित्सालय बांसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे उनकी लगभग 11 वर्षीय बेटी घर के बरामदे में अकेली बैठी थी। उसी दौरान गांव का युवक विक्रम वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर बड़ी बहन मौके पर पहुंची और विरोध किया। आरोप है कि इस पर युवक ने दोनों बहनों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह तहरीर देने थाने पहुंचे तो पुलिस ने दूसरी तहरीर लिखवाकर मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, दर्ज तहरीर में बताया गया है कि बुधवार सुबह दुकानदार और आरोपित के बीच थूकने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में रात करीब आठ बजे आरोपी विक्रम नशे की हालत में अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और बेटियों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में आरोपी की मां, पत्नी और अन्य परिजन भी शामिल हो गए। बड़ी बेटी के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें