फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result: दो बहनों ने नीट में लहराया परचम, एक ही गांव के तीन होनहारों ने नीट उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान

Fri, 09 Sep 2022 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सिद्धार्थनगर शहर के थरौली निवासी, सफाई कर्मी राजीव उर्फ राजू सिंह के पुत्र शिवम सिंह ने नीट उत्तीर्ण किया है। उन्होंने बताया कि शिवम ने 615 अंक प्राप्त किए है, जिसकी ऑल इंडिया रैंक 14779 है। राजू सिंह उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि शिवम के बड़े पिता नवीन कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दफ्तरी हैं।
विज्ञापन
हिना फारूकी और हिब्बा फारूकी । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीबीएस में प्रवेश के लिए जारी हुए नीट के परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया के तीन होनहारों ने नीट उत्तीर्ण कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। इनमें दो सगी बहनें और एक युवक है।

विज्ञापन


बसडीलिया निवासी मोहम्मद शफीक के बेटे मोहम्मद साकिब तथा चिकित्सक डॉ आसिम फारूकी की बेटी हिनाफारूकी और हिब्बा फारूकी ने ऑल इंडिया नीट उत्तीर्ण की है। ऑल इंडिया रैंक में हिना ने 1224वीं, साकिब हाशमी ने 3251वीं और हिबा ने 4964वीं रैंक हासिल की है। नीट क्वालीफाई करने पर गांव सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जहीर अहमद फारूकी ने मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शमीम अहमद, आराज फारूकी , सलीम अहमद, करम हुसैन, इरशाद, मुगिश अहमद मौजूद थे।

नीट में नीलेश को मिली सफलता
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 (नीट) के घोषित रिजल्ट में इटवा तहसील क्षेत्र के पिपरा चौरथरी गांव के निलेश चौधरी ने ऑल इंडिया 4916वीं और पिछड़ा वर्ग में 1663वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

पिपरा चौरथरी गांव के बाल कृष्ण चौधरी किसान होने के साथ बड़हरा विशुनपुर चौराहे पर टेंट की दुकान करते हैं। उनके छोटे बेटे नीलेश चौधरी इसी साल 17 जुलाई में नीट में शामिल हुए थे। घोषित रिजल्ट में नीलेश ने 720 में 647 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 4916वीं और पिछड़ा वर्ग में 1663वीं रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन

इस सफलता पर पिता बाल कृष्ण चौधरी, माता मंजू देवी, भाई आशीष चौधरी सहित गांव के ननकन वर्मा, अरविंद चौधरी, सुनील चौधरी, उमेश चौधरी, आत्माराम पटेल, तेज बहादुर चौधरी में खुशी का माहौल है। नीलेश ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई सिटी मांटेसरी स्कूल बलरामपुर से की। 2018 से ही नीट की तैयारी कर रहा था। सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। बताया कि डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करना लक्ष्य है। गांव में खुशी का माहौल रहा। अरविंद चौधरी, सुनील चौधरी, उमेश चौधरी, आत्माराम पटेल, तेज बहादुर चौधरी नीलेश को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की है।

श्रुति ने पिता का बढ़ाया मान
ग्राम उदयपुर निवासी हरीशचंद्र जायसवाल की पुत्री श्रुति जायसवाल ने नीट उत्तीर्ण कर पिता का मान बढ़ाया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 1799 है। उन्होंने 720 में 668 अंक प्राप्त किए हैं। जानकारी होने पर माता पिता में खुशी की लहर दौड़ गई। बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान (बाबा) नंद जायसवाल, राहुल मिश्रा, संदीप जायसवाल, रसिक बिहारी, राज कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, बनासी लाल जायसवाल, रवि जायसवाल, मदन मौजूद थे।

सफाई कर्मी के पुत्र ने बढ़ाया मान
सिद्धार्थनगर शहर के थरौली निवासी, सफाई कर्मी राजीव उर्फ राजू सिंह के पुत्र शिवम सिंह ने नीट उत्तीर्ण किया है। उन्होंने बताया कि शिवम ने 615 अंक प्राप्त किए है, जिसकी ऑल इंडिया रैंक 14779 है। राजू सिंह उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि शिवम के बड़े पिता नवीन कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दफ्तरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें