फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कहासुनी में दो पक्ष भिड़े, एक गंभीर

Fri, 15 Mar 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के सेखुई गांव में बृहस्पतिवार की देर रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमे पांच लोगों को चोट आई है। पीडि़त के परिजन रामयश ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सेखुई गांव निवासी रामयश ने आरोप लगाया है कि रामलखन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। बताया कि विपक्षी द्वारा गंभीर रूप से घायल कर देने के उपरांत वह अपने परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उसका बाजार ले कर गए। डॉक्टर ने रामप्रवेश, परमात्माए अजय और सुमन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। यहां से रामप्रवेश को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
दूसरे पक्ष संजय ने भी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष में तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया है। वहीं पर घायलों का इलाज जारी है। इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि सीओ सुजीत राय के साथ मौके पर जाकर घटना की जानकारी लिए हैं। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें