डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले प्रत्येक विद्यालय से एक-एक बच्चे को बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा विभाग और बाल विकास पुरस्पष्टहार विभाग के संयुक्त सहयोग से विद्यालय सुंदर और हाईटेक बनाने पर जोर दिया गया।
पूर्व प्राथमिक शिक्षा के प्रयासों के लिए जन समुदाय जागरूकता उत्सव के तहत आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ बीईओ संजय कुमार व सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए दोनों विभागों के कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। एक ही कैंपस में सार्थक पहल करने पर ही उद्देश्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी व प्राइमरी स्कूल के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती निष्ठापूर्वक कार्य करें। जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। नई शिक्षा नीति के आधार पर तालमेल स्थापित करते हुए तीन से छह वर्ष के बच्चों को आगामी सत्र के लिए तैयार तैयार करना होगा। ट्रेनर तारिक मुस्तफा ने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन सभी शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को करना होगा।
इस दौरान 50 विद्यालयों से चिह्नित एक-एक बच्चे को बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान नफीस हैदर, नसीम अहमद, मुस्ताक अहमद, दिनेश सिंह, तिलकराम मौजूद रहे।