फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो नीलगाय को मारी गोली, पांच हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के पेरोई गांव में रविवार को दो नीलगाय को गोली मारने का मामला सामने आया। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और डायल-112 की टीम पहुंच गई।
इस घटना में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी जनपद संतकबीरनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वन विभाग की तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी अंतर्गत परोई गांव के उत्तर सुरहीताल के सिवान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि दो नीलगाय मृत पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो दोनों के शरीर पर घाव का निशान था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना-112 को दी। सूचना पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां पांच किलो की पन्नी का थैला भी मिला। पुलिस संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी संतकबीरनगर के बताया जा रहे हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को दफनाया गया। इस संबंध में रेंजर खेसरहा सुशील कुमार ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें