संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने महाराष्ट्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया कुर्मी गांव निवासी आरोपी को शनिवार को दबोच लिया। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मुंबई पुलिस उसे लेकर गई। वहीं उससे पूछताछ की जाएगी।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया कुर्मी गांव निवासी संदीप कुमार पर वर्ष 2024 में थाना मानपाड़ा डोंबिवली, जिला थाणे, महाराष्ट्र में किशोरी से दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह और पीएसआई गणेश भावड थाना मानपाडा डोंबिवली, थाणे, महाराष्ट्र पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की जा रहा थी। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी संदीप कुमार सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु कोतवाली के मरवटिया कुर्मी अपने गांव में मौजूद है। यदि शीघ्रता की जाए तो पकड़ा जा सकता है।
इस सूचना पर एसटीएफ टीम व महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को उक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई थाना मानपाड़ा डोंबिवली, थाणे, महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जाएगी। अभियुक्त को थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर में दाखिल किया गया। ट्रांजिट रिमांड एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई थाना मानपाड़ा डोंबिवली, जिला थाणे शहर, महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है।म