फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो नेपाली युवकों की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुद्धोधन गांवपालिका-6 स्थित बिमिहा चौराहे के पास तौलिहवा-भैरहवा मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद नेपाल पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तौलिहवा से भैरहवा की ओर जा रही एक बस ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल कपिलवस्तु अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें