फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के खानकला निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सर्वेश जायसवाल, ससुर राम विलास जायसवाल, सास इंदू देवी, देवर रत्नेश जायसवाल पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। खानकला निवासी बीनू जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर 2025 को उसका विवाह सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के चैनपुर बर्डपुर निवासी सर्वेश कुमार जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह तय होने के दौरान पति और उसके परिवार वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे बैंकिंग के माध्यम से दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग 30 हजार रुपये नकद, चेन, अंगूठी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए 46 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें