फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान पर काम करते मिले दो नाबालिग

Fri, 25 Oct 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। लोटन कोतवाली के स्थानीय बाजार में श्रम विभाग की टीम ने शुक्रवार को दुकानों पर छापा मारा। विभिन्न दुकानों में दो नाबालिग काम करते मिले। किशोरों को अफसरों ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दुकानदारों को नोटिस दिया।
विज्ञापन

लोटन बाजार में मिष्ठान की दुकान में छापे के दौरान मनोज मोदनवाल की दुकान पर एक किशोर बर्तन साफ करता मिला। चौरसिया आटो पार्ट्स की दुकान पर भी एक नाबालिग काम करता मिला। दोनों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर श्रम विभाग ने दुकानदारों को नोटिस दिया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान स्थानीय बाजार के कुछ दुकानदार अपने यहां से बच्चों को भगा दिया। इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी उज्जवल त्रिपाठी ने बताया है कि लोटन बाजार से दो नाबालिग बच्चों को पकड़ कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें