फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में दो किशोरियों से दुष्कर्म के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के दांग जिले के भालूबांग में दो किशोरियों से दरिंदगी के मामले में नेपाल पुलिस ने केस दर्ज करके दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय दांग प्रमुख एसपी अर्जुन तिमिल्सिना ने बताया कि सहायक कांस्टेबल भरत रोका मगर और कांस्टेबल रेवन पचभैया मगर, जो 29 नंबर ज्वालामाई गण भालूबांग में कार्यरत हैं। जिन्हें दो किशोरियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दशमी त्योहार के अवसर पर सशस्त्र पुलिस कार्यालय के कैंपस के बाहर पिंग पोंग (झूला झूलने) खेल खेलने आई थीं। 10 अक्तूबर को पिंग पोंग खेलने गई 8 साल और 14 साल की लड़कियों ने अपने घर आकर अपने परिवार के लोगों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
परिवार के लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध बुधवार को पुलिस में लिखित तहरीर देने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें