फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो किलोमीटर सड़क जर्जर, आवागमन में हो रही परेशानी

Fri, 20 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहाक्षेत्र के कड़जा से अकोल्ही गांव को जोड़ने वाली जर्जर सड़क। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। कड़जा से अकोल्ही गांव को जोड़ने वाली दो किलोमीटर सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। लोगों को इस मार्ग से आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क मरम्मत कार्य कराने के लिए मांग की है। बेलौहा से धर्मसिंहवा मार्ग पर स्थित कड़जा से अकोल्ही गांव तक लगभग दो किलोमीटर संपर्क मार्ग पांच वर्ष पूर्व बनाया गया था। अब तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। इस वजह से सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

कड़जा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मुकेश राय, बाबू लाल, रामदास, सुरेश, बृजलाल, विपिन राय, राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण होने से आसपास के गांवों तक पहुंचना आसान हो गया है लेकिन यहां से थोड़ी दूर अकोल्ही गांव पर ईंट भट्टा स्थापित है। आबादी के बीच से बनाई गई इस मार्ग पर भट्ठा के ट्रालियां दिनभर चलती है मना करने पर भी नहीं मानते। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी जेई आरपी सिंह ने बताया कि सड़क के मरम्मत कार्य के लिए फाइल भेजा गया है स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें