फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तुलसियापुर में बेकाबू कार तालाब में पलटी, 2 युवकों की मौत दो घायल, एक गांव में दो मौत से मातम

Sun, 24 May 2026 12:09 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धंधरी कलां के निसार अहमद 38, नौशाद अहमद 18, रियाज अहमद 27 व असद अहमद 13 निजी काम से इटवा गए थे। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर लौटते समय एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एनएच से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठेला समय माता के मटेहना में आयोजित जलसे में शामिल होने के बाद चार लोगों को लेकर लौट रही अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से पूरा गांव गम में डूबे गया। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धंधरी कलां के रहने वाले निसार अहमद (38) पुत्र मो.नजीर,नौशाद अहमद(18) पुत्र निजाम अहमद,रियाज अहमद(27) व असद अहमद(13) निजी काम से इटवा गए थे।
विज्ञापन

वापस रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वापस घर लौटते समय एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एनएच से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में गिर गई। जिससे मौके पर ही नौशाद की मौत हो गई, जबकि निसार व अन्य दोनों को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने निसार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहां से भी निसार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।  इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें