डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा में लालजी गौतम (28) को चारपाई में बांधकर आग लगाकर जिंदा जलाने की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने लालजी की पत्नी पूजा गौतम और उसके कथित प्रेमी फिरोज पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धमाल प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका 28 वर्षीय पुत्र लालजी गौतम बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी पूजा गौतम और फिरोज निवासी ग्राम बारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हुआ।