फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल के दांग में सड़क हादसे में दो की मौत, 35 घायल

Sun, 08 Jun 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के दांग जिले में रविवार सुबह तुलसीपुर उपमहानगरीय नगर नंबर 13 के बखरिया में बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तुलसीपुर के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सूर्य राणा ने बताया कि दुर्घटना में डांगीशरण ग्रामीण नगर पालिका नंबर सिमलतारा के नारायण भंडारी (25) और शांता खड़का चौधरी की मौत हो गई। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय तुलसीपुर के अनुसार डांगीसरांको के गोल्टाकुरी से तुलसीपुर जा रही यात्री बस और तुलसीपुर से बखरिया जा रही एक स्कूल की खाली बस आपस में टकरा गई। इससे यात्री बस सड़क से करीब पांच मीटर नीचे जा गिरी। घायलों का इलाज तुलसीपुर क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें