भवानीगंज। क्षेत्र के भड़रिया-बेंवा मार्ग पर धनखरपुर के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के भैरमपुर निवासी दिनेश कुमार (35) और गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के सुकुलपुरा निवासी हौसला प्रसाद (40) बाइक से बस्ती की तरफ जा रहे थे। बेंवा की तरफ से आ रही कार ने टेंपो को बचाने के चक्कर बाइक में ठोकर मार दी। बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष भवानीगंज अमित कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।