फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलीगढ़वा बाॅर्डर पर दो ईरानी नागरिक पकड़े गए

Thu, 12 Mar 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। नेपाल के जिला कपिलवस्तु की ओर से बुधवार को देर शाम अलीगढ़वा बाॅर्डर पर पहुंचे दो ईरानी नागरिकों को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ईरानी नागरिक नेपाल के टूरिस्ट वीजा पर थे और किसी कार्य के लिए अलीगढ़वा बाॅर्डर पहुंचे। नेपाल के स्थानीय लोग बता रहे हैं कि वे डॉलर एक्सचेंज कराने के इरादे से एक दुकानदार के पास गए थे। दुकानदार ने उन्हें बाॅर्डर की ओर इशारा किया। जैसे ही वे बाॅर्डर की तरफ बढ़े, इसी दौरान एसएसबी जवानों की नजर में आ गए। जवानों ने उन्हें रोका।
विज्ञापन

एसएसबी ने दोनों को रोके रखा और देर शाम तक पूछताछ जारी रही। इस बात कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें