फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
बिस्कोहर के बड़हरा गांव के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर में बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन

- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर कोहड़ौरा के पास शनिवार को टैंपो की टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गेरुइया गांव निवासी संतोष (23) अपने भाई गोलू (20) के साथ बाइक से इटवा जा रहे थे। अभी वह इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर कोहड़ौरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही टेंपो से भिड़ंत हो गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनो घायलों को सीएचसी इटवा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि टेेंपो को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें